IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स जल्द शुरू करेगा प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप, सामने आई तारीख और वेन्यू
punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2026 - 03:54 PM (IST)
जयपुर : राजस्थान रॉयल्स ने घोषणा की है कि उनका पहला प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप 17 मार्च से जयपुर में शुरू होगा। रॉयल्स की टीम ‘पिंक सिटी' में इकट्ठा होगी और सवाई मानसिंह स्टेडियम में ट्रेनिंग, फिटनेस और नेट्स सेशन के साथ कैंप की शुरुआत करेगी।
रॉयल्स ने यह जानकारी देते हुए कहा, 'हेड कोच और क्रिकेट डायरेक्टर कुमार संगकारा के मार्गदर्शन में, इस कैंप का फोकस टीम बॉन्डिंग को मजबूत करने, जोरदार ट्रेनिंग और प्लानिंग के साथ-साथ स्ट्रेंथ और ट्रेनिंग सेशन पर रहेगा।'
इससे पहले रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी, संदीप शर्मा और हाल ही में रविंद्र जडेजा सहित खिलाड़यिों के एक छोटे ग्रुप ने नागपुर में फ्रेंचाइजी के‘हाई परफ़ॉर्मेंस सेंटर'में एक छोटे कैंप और फिटनेस असेसमेंट सेशन में हिस्सा लिया था। रॉयल्स इस सीजन का अपना पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेंगे।

