आई.पी.एल. शतक : जानें किस टीम ने लगाए हैं सबसे ज्यादा, किस टीम ने कम

punjabkesari.in Sunday, May 02, 2021 - 09:51 PM (IST)

नई दिल्ली : राजस्थान और हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में ओपनर जोस बटलर ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए शतक जमाया। अगर राजस्थान की बात की जाए तो यह उनकी टीम की ओर से नौवां शतक था। लेकिन अभी भी इस लिस्ट में बेंगलुरु की टीम सबसे ऊपर बनी हुई है। देखें रिकॉर्ड-

बेंगलुरु के नाम सबसे ज्यादा सेंचुरी
14 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
13 पंजाब किंग्स
10 दिल्ली कैपिटल्स
9 राजस्थान रॉयल्स
8 चेन्नई सुपर किंग्स
4 मुंबई इंडियंस
3 सनराइजर्स हैदराबाद
1 कोलकाता नाइट राइडर्स

बता दें कि आई.पी.एल. इतिहास में कोलकाता ऐसी एकमात्र टीम है जोकि सिर्फ एक ही शतक लगा पाई है। कोलकाता की ओर से यह शतक न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कलुम ने लगाया था। उन्होंने आई.पी.एल. के पहले ही मैच में 158 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। लेकिन उसके 14 साल बाद तक कोलाकाता का कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं बना पाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News