इशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा सिंह पर कौन बनेगा करोड़पति में आया सवाल

punjabkesari.in Friday, Nov 29, 2019 - 09:00 PM (IST)

नई दिल्ली : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) की पत्नी प्रतिमा सिंह (Pratima Singh) जानी-मानी स्पोर्ट्स प्लेयर हैं। इसी वजह से उनपर रियालिटी शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) पर एक सवाल भी आया। प्रतिमा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर केबीसी प्रोग्राम का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। दरअसल, केबीसी के दौरान एक फोटो दिखाकर एक सवाल पूछा गया था- सवाल था-

प्रतिमा सिंह पर कौन बनेगा करोड़पति में सवाल 

Ishant Sharma's wife Pratima Singh questioned in Kaun Banega Crorepati
प्रश्र : दिव्या, आकांक्षा, प्रतिमा और प्रशांति सिंह ऐसी बहनें हैं, जिन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किस खेल में किया है?
आपके विकल्प हैं- ए. कुश्ती, बी. बास्केटबॉल, सी. हॉकी डी. फुटबॉल

इशांत शर्मा ने कहा सिंह सिस्टर्स लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा

इशांत शर्मा ने इस केबीसी शो का स्क्रीनशॉट शेयर कर साथ लिखा- सिंग सिस्टर्स के बारे में केबीसी स्क्रीन पर एक सवाल पूछा गया था। मैं सोच रहा था कि - मैं उस दौर को आसानी से जीत सकता था। सिंह सिस्टर्स मजबूत, प्रतिभाशाली और लाखों लड़कियों की प्रेरणा हैं जो सफलता पाने के लिए प्रयासरत हैं। आप सभी इस सम्मान की हकदार हो और खासकर मिस्टर बच्चन। ईशांत ने इस पोस्ट के साथ प्रतिमा की सभी बहनों को भी टैग किया था।

इशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा सिंह से पहली मुलाकात 

Ishant Sharma wife photo, Pratima Singh

बता दें कि प्रतिमा इंटरनेशनल स्तर पर बास्केटबॉल खेल चुकी हैं। उनकी ईशांत से पहली मुलाकात एक इवैंट के दौरान हुई थी जोकि एक स्कूल में उनकी रिश्तेदार ने करवाया था। इस इवैंट पर ईशांत शर्मा बतौर चीफ गैस्ट पहुंचे थे। प्रतिमा को इवैंट के दौरान ईशांत ने देखा। बातचीत बढ़ी और दोनों टच में रहने लगे। ईशांत और प्रतिमा ने लंबे समय तक डेटिंग की। आखिर दिसंबर 2016 को उन्होंने शादी कर ली।

प्रतिमा सिंह का लाइफ स्टाइल

ishant sharma photo, ishant sharma image, Ishant Sharma wife photo, Pratima Singh

प्रतिमा अपनी बहनों दिव्या, आकांक्षा और प्रशांति सिंह के साथ भारत के लिए इंटरनेशनल लेवल तक खेल चुकी हैं। प्रतिमा सिंह को उनकी लेविश लाइफ स्टाइल के लिए भी जाना जाता है। प्रतिमा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। अकेले इंस्टाग्राम पर उनके लाखों प्रशंसक हैं। आईपीएल हो या इंटरनेशनल इवैंट प्रतिमा हमेशा ईशांत का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम पहुंच जाती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News