जैनिक सिनर ने जीता मैड्रिड ओपन का खिताब, फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 04:34 PM (IST)

मैड्रिड : विश्व नंबर वन टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर मैड्रिड ओपन का खिताब अपने नाम किया। इटली के दिग्गज जैनिक सिनर ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 57 मिनट तक चले मुकाबले में 6-1, 6-2 से हराकर, अपने करियर में पहला मैड्रिड ओपन का खिताब जीत लिया है। 

इस जीत के साथ सिनर लगातार पांच एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब (पेरिस, इंडियन वेल्स, मियामी, मोंटे-कार्लो, मैड्रिड) जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए। सिनर ने अब कैलेंडर पर मौजूद नौ मास्टर्स 1000 प्रतियोगिताओं में से आठ जीत लिए हैं; उनके कलेक्शन में केवल रोम का खिताब ही शेष है। 

सिनर अपने करियर में आठ अलग-अलग मास्टर्स 1000 प्रतियोगिता जीतने वाले इतिहास के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं; उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ जोकोविच और रोजर फेडरर ही कर पाए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News