जेसन रॉय सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़े, बेयरस्टो के साथ मिलकर मचाएंगे धमाल

punjabkesari.in Wednesday, Mar 31, 2021 - 08:07 PM (IST)

नई दिल्ली : इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैसन रॉय को नौ अप्रैल से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मिशेल मार्श की जगह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल किया गया है क्योंकि यह आस्ट्रेलियाई आल राउंडर निजी कारणों से पूरे चरण में उपलब्ध नहीं होगा। मार्श 2020 चरण के पहले मैच में चोटिल हो गए थे और वह इसके बाद नहीं खेल सके। 

Jason Roy, Sunrisers Hyderabad, Jonny Bairstow, Cricket news in hindi, sports news, IPL 2021, जैसन रॉय, सनराइजर्स हैदराबाद, IPL 2021

आईपीएल अपडेट के अनुसार- सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के जैसन रॉय को मिशेल मार्श की जगह शामिल किया है जिन्होंने निजी कारणों से पूरे सत्र से खुद को उपलब्ध नहीं बताया है। मार्श ने 2010 में अपना आईपीएल पर्दापण किया था, उन्होंने इस लीग में कुल 21 मैच खेले हैं। वहीं रॉय ने 2017 में गुजरात लायंस के लिए खेलते हुए अपना आईपीएल पदार्पण किया था और बाद में वह दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए 2018 में खेले थे।

Jason Roy, Sunrisers Hyderabad, Jonny Bairstow, Cricket news in hindi, sports news, IPL 2021, जैसन रॉय, सनराइजर्स हैदराबाद, IPL 2021

रॉय ने कुल आठ मैच खेलकर एक अर्धशतक से 179 रन बनाए हैं। हैदराबाद की टीम ने रॉय को उनके दो करोड़ रुपए के आधार मूल्य में शामिल किया है। रॉय का प्रदर्शन हाल में भारत के खिलाफ वनडे और टी20 श्रृंखला में ठीक ठाक रहा था लेकिन वह अच्छी शुरूआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News