तंगहाली के दौर से गुजर रही पाकिस्तान हॉकी टीम को मिली राहत की खबर

punjabkesari.in Wednesday, Nov 14, 2018 - 09:59 PM (IST)

कराची : भुवनेश्वर में 29 नवंबर से हॉकी विश्व कप होना है। पाकिस्तान हॉकी टीम इस विश्व कप में हिस्सा लेंगी या नहीं इसपर बीते कई दिनों से कश्मकश की स्थिति बनी हुई थी। दरअसल पाकिस्तान हॉकी महासंघ को कोई स्पांसर नहीं मिल रहा था जो उनकी टीम का खर्च उठाए। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तो साफ तौर पर हॉकी टीम को मदद देने से मना कर दिया था। अब पाकिस्तान सुपर लीग की फ्रैंचाइजी पेशावर जालमी के मालिक जावेद अफरीदी अपनी हॉकी टीम के लिए आगे आए हैं। उन्होंने 2020 तक पाकिस्तानी हॉकी टीम को स्पांसर करने का जिम्मा उठाया है। हालांकि जावेद ने कितने पैसों में करार किया इस बाबत अभी खुलासा नहीं हो पाया है। 


पीएचएफ के सचिव शाहबाज अहमद ने बताया कि यह हमारे लिए बड़ी राहत की बात है। पेशावर जालमी फ्रैंचाइजी के मालिक जावेद अफरीदी ने अपनी कंपनी हायर पाकिस्तान की ओर से पाकिस्तान हाकी के साथ प्रायोजन करार किया है। उन्होंने कहा- पाकिस्तान टीम विश्व कप के लिए भारत जाएगी। शाहबाज ने कहा कि नया करार होने से वह तंगहाली में गुजर रहे हॉकी महासंघ के सारे कर्जे उतारेंगे। इसके अलावा खिलाडिय़ों को भी लंबित राशि का भुगतान होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News