जूनियर एशिया कप हॉकी : भारत ने जापान को हराया
punjabkesari.in Friday, May 26, 2023 - 12:17 AM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने एक गोल से पिछडऩे के बाद वापसी करते हुए ओमान में चल रहे जूनियर एशिया कप में पूल ए के दूसरे मैच में जापान को 3.1 से हरा दिया। भारत के लिए अराइजीत सिंह हुंडल (36वां), शारदानंद तिवारी (39वां) और उत्तम सिंह (56वां) ने गोल दागे। वहीं, जापान के लिए कुंपेइ यासुडा (19वां) ने गोल किया। भारत की यह लगातार दूसरी जीत है।
भारतीय खिलाडिय़ों ने पहले ही मिनट से दबाव बनाना शुरू कर दिया था हालांकि जापान को पहली सफलता मिली। पहले क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे क्वार्टर में जापान के लिए यासुडा ने गोल किया। हाफटाइम के बाद जापान ने शुरूआत में आक्रामक खेल दिखाया लेकिन भारत ने वापसी करते हुए बराबरी का गोल दागा।
इसके बाद भारत को लगातार पेनल्टी कॉर्नर मिले जिस पर शारदानंद ने गोल करके बढ़त दिलाई । आखिरी क्वार्टर में उत्तम सिंह ने पेनल्टी पर गोल करके बढ़त दो गोल की कर दी। भारत का सामना 27 मई को पाकिस्तान से और 28 मई को थाईलैंड से होगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

भाजपा का 2024 के चुनावों को लेकर रोहतक में होगा मंथन

जयशंकर का सुझाव- भारत और अमेरिका को मिलकर काम करने की ‘ बहुत सख्त जरूरत'

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा; आज 4 जिलों के मेयर-पार्षदों से मिलेंगे भूपेंद्र चौधरी, देंगे जीत का मंत्र

Anant Chaturdashi: आज अनंत चतुर्दशी पर इस विधि से करें पूजा, हर मनोकामना हो जाएगी पूरी