मियामी ओपन में केटी बोल्टर ने की जीत के साथ शुरुआत
punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 07:03 PM (IST)
फ्लोरिडा (अमेरिका) : ब्रिटिश की नंबर तीन खिलाड़ी केटी बोल्टर ने मियामी ओपन में अपने अभियान की शुरुआत पहले राउंड में स्पेन की जेसिका बुजास मानेइरो पर जीत के साथ की।
बोल्टर ने दुनिया की 48वें नंबर की खिलाड़ी के खिलाफ पहले सेट के टाई-ब्रेक में 6-2 से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए छह सेट पॉइंट बचाए। बोल्टर ने स्पेन की मानेइरो को 7-6 (11-9), 6-4 से हराया। बोल्टर ने पिछले महीने ओस्ट्रावा ओपन जीता था और टॉप 100 से बाहर होने के बाद अब रैंकिंग में 67वें स्थान पर पहुच गई हैं।
मुकाबला जीतने के बाद बोल्टर ने कहा, 'मुझे पता है कि वह कितनी अच्छी खिलाड़ी हैं और आज रात हमारे टेनिस का स्तर और गुणवत्ता काफी अच्छी थी। यह मुश्किल था। मुझे ऐसा लग रहा था कि मुझे हर बार एक‘विनर'शॉट मारना होगा, वरना वह मार देंगी।' बोल्टर गुरुवार को दूसरे राउंड में डेनमाकर् की दुनिया की 16वें नंबर की खिलाड़ी क्लारा टौसन से भिड़ेंगी।

