पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव राजनीति में उतरे, इस पार्टी के साथ की नए सफर की शुरूआत

punjabkesari.in Tuesday, Apr 08, 2025 - 06:18 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव राजनीति में नए गए हैं और उन्होंने नए सफर की शुरूआत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ जुड़कर की। मंगलवार दोपहर 40 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने नरीमन पॉइंट स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले जाधव का भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण की मौजूदगी में पार्टी में स्वागत किया गया। 

भाजपा में शामिल होने के बाद जाधव ने कहा, 'मैं छत्रपति शिवाजी को नमन करता हूं। (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी जी और (महाराष्ट्र) मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में। भाजपा विकास की राजनीति कर रही है। मैं बावनकुले के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो रहा हूं।' बावनकुले ने कहा, 'यह हमारे लिए खुशी का दिन है। जीवन के सभी क्षेत्रों में उनका प्रभाव रहा है। मैं उनका घर में स्वागत करता हूं। उनके अलावा, हिंगोली और नांदेड़ से कई अन्य लोग भी हमारे साथ जुड़े हैं।' 

बावनकुले ने कहा, 'वे एक अच्छे इंसान और अच्छे क्रिकेटर हैं। वे मोदी जी और विकसित भारत के लिए यहां आए हैं। उनके कई प्रशंसक हैं, उनके जैसे लोग हमारी पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। मैं उनका दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। वे कई प्रशंसकों के लिए एक राष्ट्रीय प्रतीक हैं। उनके फैंस को भी यह पसंद आएगा कि वे विकसित महाराष्ट्र के लिए आए हैं। वे राज्य और देश के विकास के लिए हमारे साथ आए हैं।  युवाओं को प्रेरित करेंगे, जो हमारी पार्टी से जुड़ना चाहेंगे।' 

जाधव ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए अपना एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) पदार्पण किया और 73 मैचों में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए 42.09 की औसत से 1,389 रन बनाए। उन्होंने अपने प्रभावी ऑफ स्पिनर के साथ 5.15 की इकॉनमी रेट से 27 विकेट चटकाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News