राहुल और अथिया ने लिए 7 फेरे, सुनील शेट्टी ने बांटी मिठाइयां, सामने आई तस्वीरें
punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2023 - 07:08 PM (IST)

स्पोर्ट्स डैस्क : भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने बाॅलीवुड स्टार सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी के साथ सात फेरे ले लिए हैं। दोनों अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने खंडाला में सुनील शेट्टी के बंगले में शादी रचाई, जहां करीब 100 मेहमानों की माैजूदगी रही, जिसमें खेल और सिनेमा जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
शादी संपन्न होने के बाद अथिया के भाई अहान शेट्टी और पिता सुनील शेट्टी ने पत्रकारों के बीच मिठाई बांटी हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। सुनील शेट्टी स्टील ग्रे कलर की शेरवानी में शानदार लग रहे थे। वहीं उनके बेटे अहान शेट्टी क्रीम कलर की शेरवानी और सिर पर तिलक लगाए नजर आए।
Ahan Shetty on #KLRahul#KLRahulAthiyaShettyWeddingpic.twitter.com/jZuf1qKjGs
— KL Siku Kumar (@KL_Siku_Kumar) January 23, 2023
अब राहुल सातवें क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्होंने किसी बॉलीवुड हीरोइन के साथ शादी की है। उनसे पहले विराट कोहली, युवराज सिंह, जहीर खान, हरभजन सिंह, मंसूर अली खान पटौदी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मोहसिन खान ऐसा कर चुके हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Pradosh Vrat: आज है भाद्रपद मास का अंतिम प्रदोष, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

Pitru Paksha: इस दिन से शुरू होगा पितृ पक्ष, यह है पूरी List

Budhwar Ke Achuk Upay: श्री गणेश’ को प्रसन्न करने के लिए इस दिशा में बैठकर करें पूजा, होगा हर सपना पूरा

चुनाव 2024 को लेकर BJP का रोहतक में होगा मंथन, OP धनखड़ ने 5 अक्टूबर को बुलाई बैठक