केएल राहुल ने IPL में पूरे किए 150 छक्के, इस मामले में वार्नर और एबी डीविलियर्स को छोड़ा पीछे

punjabkesari.in Sunday, May 01, 2022 - 05:52 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल आईपीएल में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने इस सीजन दो शतक लगाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी केएल राहुल के बल्ले से रन देखने को मिले। केएल राहुल ने दिल्ली के खिलाफ 51 गेंदों पर 77 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 5 छक्के भी लगाए। 5 छक्के लगाने के साथ ही वह आईपीएल में सबसे तेज 150 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 

PunjabKesari

आईपीएल में सबसे तेज 150 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में केएल राहुल पहले नंबर पर आ गए हैं। राहुल ने आईपीएल की 95 पारियों में ही यह मुकाम हासिल कर लिया। वहीं अगर बात ओवरऑल की करें तो इस लिस्ट में यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल पहले स्थान पर हैं। गेल ने आईपीएल की 50 पारियों में ही 150 छक्के लगा दिए थे। इस लिस्ट में आंद्रें रसल के बाद केएल राहुल तीसरे स्थान पर हैं।

आईपीएल में सबसे तेज 150 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

क्रिस गेल : 50
आंद्रे रसेल : 72
केएल राहुल : 95 
वार्नर : 109 
डिविलियर्स :111 

केएल राहुल इस सीजन अबतक 20 छक्के लगा चुके हैं। इस सीजन छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में जोस बटलर पहले, 22 छक्कों के साथ आंद्रे रसल दूसरे और 20 छक्कों के साथ केएल राहुल तीसरे स्थान पर हैं। औरेंज कैप की लिस्ट में केएल राहुल 451 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News