जानिए कौन है सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक, मशहूर कारोबारी की है पोती

punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 04:39 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के इकलौते बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च 2026 को मुंबई में होगी। शादी से पहले की रस्में 3 मार्च से शुरू होंगी। हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने अपने बेटे अर्जुन और सानिया चंडोक की शादी में सभी को आमंत्रित किया। सचिन ने राष्ट्रपति के साथ सपरिवार की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उन यादों का ज़िक्र किया जब पिछली फरवरी में उन्हें राष्ट्रपति भवन में मेहमान बनाया गया था।

PunjabKesari

अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी – सानिया चंडोक

अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी सानिया चंडोक उनके लंबे समय की गर्लफ्रेंड हैं। दोनों ने 13 अगस्त 2025 को सगाई की थी। सानिया मशहूर कारोबारी रवि घई की पोती हैं। उनका परिवार कई व्यवसायों में सक्रिय है, जैसे फाइव स्टार इंटरकॉन्टिनेंटल होटल, ब्रुकलिन क्रीमरी और ग्रैविस गुड फूड्स।

अपने परिवार के कारोबार के अलावा, सानिया ने खुद भी व्यवसाय में कदम रखा है और मिस्टर पॉज नामक प्रीमियम पेट स्पा और स्टोर की संस्थापक हैं, जो मुंबई में स्थित है। उन्होंने अपनी पढ़ाई लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से पूरी की है। अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर के साथ उनका काफी अच्छा रिश्ता है और दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की गई हैं।

PunjabKesari

अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर

अर्जुन तेंदुलकर बाएं हाथ के ऑलराउंडर हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में गोवा टीम के लिए खेलते हुए 22 प्रथम श्रेणी मैचों में 48 विकेट और 620 रन बनाए हैं। इसके अलावा, 23 लिस्ट ए मैचों में 25 विकेट और 155 रन उनके नाम दर्ज हैं।

PunjabKesari

आईपीएल करियर की बात करें तो अर्जुन ने 2021 में मुंबई इंडियंस से जुड़कर 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ डेब्यू किया था। अब तक उन्होंने आईपीएल में 5 मैचों में 3 विकेट लिए हैं। आईपीएल 2026 में अर्जुन एलएसजी (Lucknow Super Giants) की जर्सी में खेलते नजर आएंगे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News