कोहली ने शेयर की इंस्टाग्राम अवार्ड के साथ तस्वीर, फैंस ने दी बधाई
punjabkesari.in Saturday, Mar 31, 2018 - 06:29 PM (IST)

नई दिल्लीः बीते दिन पहले इंस्टाग्राम ने पहली बार भारत में अपने अवार्ड का ऐलान किया था। यह अवार्ड भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को मिला। कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट को साल 2017 का सबसे ज्यादा व्यस्त अंकाउंट करार दिया गया। कोहली ने इस अवार्ड के साथ एक तस्वीर शेयर की और साथ में कैप्शन लिखा कि, ''थोड़ी देर हो चुकी है, लेकिन मैं भारत में 2017 के सबसे व्यस्त इंस्टाग्राम अकाउंट का अवॉर्ड पाकर खुश हूं और इसके लिए मैं इंस्टाग्राम का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मेरे सभी प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद।''
पिछले साल दिसंबर में विराट कोहली ने बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की थी। शादी की जानकारी विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया के जरिए ही दी थी। विराट द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर को तो 45 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया था। जानकारों का मानना है कि उस पोस्ट ने विराट को यह अवॉर्ड जीतने में काफी मदद की है।
दूसरी ओर बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 2 करोड़ 40 लाख फॉलोअर के साथ सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली स्टार बनी रहीं। उनके बाद प्रियंका चोपड़ा का नंबर आता है, जिनके 2 करोड़ फॉलोअर हैं। आलिया भट्ट के भी मार्च में 2 करोड़ आठ हजार फॉलोअर थे।