लाइव मैच के दौरान 16 साल के फुटबॉलर पर गिरी बिजली, सोने की चेन ने बचाई जान (Video)

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2020 - 11:36 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : रूस के मॉस्को में एक फुटबाॅल मैच के दौरान आसमानी बिजली सीधे 16 साल के फुटबॉलर इवान जोबोरोवोस्की पर गिरी। इस घटना के बाद फुटबाॅलर मैदान पर ही बेहोश हो गया और उसे तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक इवान अब ठीक है। ये सारी घटना कैमरे में कैद हुई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इवान एफसी जनाम्या तरुडा के गोलकीपर हैं और जब ये हादसा हुआ तो वह गोलपोस्ट के पास खड़े थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इवान ने गले में सोने की चेन पहन रखी थी जिससे जान बच गई। हालांकि फुटबाॅल स्टेडियम में उपस्थित सभी लोगों को लगा था कि इवान जिंदा नहीं बचेगा। इस घटना के तुरंत बाद कोच एंटन बसोव गोलकीपर के पास दौड़कर गए। उन्होंने इवान को पलटकर देखा तो उनकी जर्सी जली हुई थी। हालांकि हैरानी की बात थी कि इवान के गले में लटकी सोने की चेन को कुछ नहीं हुआ था। इसके बाद प्राथमिकी देकर इवान को अस्पताल ले जाया गया। 

फिलहाल अब इवान ठीक हैं और एक बार फिर उनकी मैदान पर वापसी हो गई है। इस घटना के बारे में बात करते हुए इवान ने कहा कि उन्होंने सिर्फ इतना याद है कि उनके सीने के उस हिस्से पर बिजली गिरी है जहां उनका चेन था। इवान ने कहा, मैं अब पहले से ज्यादा बेहतर हूं। सभी चीजें धीरे-धीरे नॉर्मल हो रही हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News