LSG vs KKR, IPL 2026 : रिंकू सिंह का अर्धशतक, कोलकाता ने लखनऊ को दिया 156 रन का लक्ष्य

punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2026 - 09:28 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 38वां मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। कोलकाता ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रिंकू सिंह की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर लखनऊ को 156 रन का लक्ष्य दिया है। 

कोलकाता की शुरूआत खराब रही और टीम के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते चले गए। जब कोलकाता 93/7 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी तब रिंकू ने 51 गेंदों पर 83 रन की पारी खेली जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे और इसी की बदौलत टीम 150 का आंकड़ा पार कर पाई। रिंकू के अलावा कैमरन ग्रीन ने 21 गेंदों पर 34 रन बनाए जिसमें 3 छक्के शामिल थे जबकि 7 खिलाड़ी कुल मिलाकर 30 रन ही बना पाए जिसमें कप्तान अजिंक्य रहाणे के 10 रन शामिल थे। लखनऊ की तरफ से मोहसिन खान ने शानदार गेंदबाजी दिखाते हुए 23 रन देकर 5 विकेट झटके। 

प्लेइंग XI 

लखनऊ सुपर जायंट्स : एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान

कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News