LSG vs MI : मुंबई के खिलाफ KL Rahul का धांसू रिकॉर्ड, सुरेश रैना का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा
punjabkesari.in Sunday, Apr 24, 2022 - 10:49 PM (IST)

खेल डैस्क : वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक बार फिर से केएल राहुल का बल्ला गरजा। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ने सीजन का दूसरा शतक लगाकर मुंबई को बैकफुट पर भेज दिया। इसी के साथ सुरेश रैना का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। दरअसल, मुंबई के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने में पहले सुरेश रैना का नाम आता था लेकिन अब केएल राहुल ने यह उपलब्धि महज 16 पारियों में ही अपने नाम कर ली है। रैना ने मुंबई के खिलाफ 824 रन 34 पारियों में बनाए थे।
मुंबई के खिलाफ केएल राहुल
94 (60) मैच गंवाया (मई 2018)
71* (57) मैच जीता (मार्च 2019)
100* (64) मैच गंवाया (अप्रैल 2019)
17 (19) मैच गंवाया (अक्तूबर 2020)
77 (51) मैच जीता (अक्तूबर 2020)
60* (52) मैच जीता (अप्रैल 2021)
21 (22) मैच गंवाया (सितंबर 2021)
103* (60) मैच जीता (अप्रैल 2022)
103* (62) मैच जारी (अप्रैल 2022)
मुंबई के खिलाफ केएल राहुल ने कुल 15 मैच खेले हैं जिसमें 80 से ज्यादा की औसत के साथ 867 रन दर्ज हो गए हैं। उनके मुंबई के खिलाफ अब तीन शतक तो पांच अर्धशतक हो गए हैं। जबकि उनकी स्ट्राइक रेट 140 के पास है।
मुंबई के खिलाफ लगे हैं 9 शतक
मुंबई टीम ऐसी हैं जिनके खिलाफ क्रिकेटर सेंचुरी लगाना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। आईपीएल इतिहास में अब तक मुंबई के खिलाफ 9 शतक लगे हैं। कोलकाता इसी लिस्ट में मुंबई की बराबरी पर है। जबकि बेंगलुरु के खिलाफ 8 तो पंजाब के खिलाफ भी 8 शतक लगे हैं।