Video: धोनी को एड करने से इस चीज में आता है ज्यादा मजा

punjabkesari.in Saturday, Apr 14, 2018 - 06:09 PM (IST)

नई दिल्लीः चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कई बड़े-बड़े ब्रांड्स के लिए एड करते हैं, लेकिन उन्हें इस काम से ज्यादा मजा शूटिंग करने में आता है। माही ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर की है जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कि, "एड शूटिंग से कहीं ज्यादा मजा गन शूटिंग में आता है।"


वीडियो में धोनी एक के बाद एक फायर कर रहे हैं। निशाना लगाने के लिए उनके सामने खंबा लगा हुआ है, जहां वह निशाना साध रहे हैं। वीडियो को देखकर कोई भी यह कहेगा कि धोनी निशानेबाजी में भी किसी से कम नहीं हैं। धोनी की इस वीडियो को देखकर कई फैंस ने भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। किसी यूजन ने लिखा, ‘आप इसे संन्यास के बाद की प्लानिंग में शामिल कीजिए। ओलंपिक में भारत को पदक जरूर मिलेगा।’ तो किसी ओर ने लिखा, ‘एक बात बताइए कि और क्या-क्या टैलेंट है आपके पास।’ एक यूजर ने लिखा, ‘अविश्वसनीय लक्ष्य, वह भी एक क्रिकेटर ने ऐसा किया।’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News