महेंद्र सिंह धोनी पर BCCI का बड़ा फैसला, कांट्रेक्ट लिस्ट से किया बाहर
punjabkesari.in Thursday, Jan 16, 2020 - 03:56 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 तक की अवधि के लिए टीम इंडिया (सीनियर मेन) के वार्षिक खिलाड़ी अनुबंधों की घोषणा की। इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का नाम शामिल नहीं है। इस लिस्ट से बाहर होने के बाद अब उनके टी20 विश्व कप (ICC T20 World Cup 2020) में खेलने पर भी संश्य का माहौल पैदा हो गया है। धोनी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे और उन्होंने टीम इंडिया के साथ एक भी मैच नहीं खेला था।
बीसीसीआई की कांट्रेक्ट लिस्ट
बीसीसीआई की कांट्रेक्ट लिस्ट के मुताबिक टीम इंडिया के ए प्लस ग्रेड के खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपए, ए ग्रेड के खिलाड़ियों को 5 करोड़ रुपए, बी ग्रेड के खिलाड़ियों को 3 करोड़ और सी ग्रेड के प्लेयरों को एक करोड़ रुपए मिलेंगे। धोनी पिछले साल ए ग्रेड में थे जिन्हें सालाना पांच करोड़ रूपए मिलते थे।
टीम इंडिया की वार्षिक खिलाड़ी अनुबंध का वितरण (वरिष्ठ पुरुष)
A + Grade
1. विराट कोहली
2. रोहित शर्मा
3. जसप्रित बुमराह
A Grade
1. रविचंद्रन अश्विन
2. रवींद्र जडेजा
3. भुवनेश्वर कुमार
4. चेतेश्वर पुजारा
5. अजिंक्य रहाणे
6. के एल राहुल
7. शिखर धवन
8. मोहम्मद शमी
9. ईशांत शर्मा
10. कुलदीप यादव
11. ऋषभ पंत
B Grade
1. रिद्धिमान साहा
2. उमेश यादव
3. युजवेंद्र चहल
4. हार्दिक पंड्या
5. मयंक अग्रवाल
C Grade
1. केदार जाधव
2. नवदीप सैनी
3. दीपक चाहर
4. मनीष पांडे
5. हनुमा विहारी
6. शार्दुल ठाकुर
7. श्रेयस अय्यर
8. वाशिंगटन सुंदर