माही के मैनेजर का खुलासा, बोले- सुशांत सिंह राजपूत के निधन से बहुत दुखी हैं धोनी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2020 - 11:24 AM (IST)

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असमय निधन से टूट गए हैं और गहरी उदासी में डूब गए हैं। 34 वर्षीय सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास पर रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे ने रविवार दोपहर धोनी को फोन कर सुशांत की असमय मौत की जानकारी दी थी।

PunjabKesari
दरअसल,
 नीरज ने कहा, ‘मैं बोलने की स्थिति में नहीं हूं। मैं दोपहर बाद से ही मीडिया से लगातार बात कर रहा हूं। मैं इतना ही कह सकता हूं कि मैंने अपना एक नजदीकी खो दिया है। आपको जो पूछना है जल्दी पूछिए।' नीरज पांडेय ने कहा,‘माही भाई को फोन करने के अलावा मैंने उनके दो अच्छे दोस्तों मिहिर दिवाकर और अरुण पांडेय को भी फोन किया। वे सभी इस दुखद खबर से सदमे में आ गए हैं। माही भाई तो यह खबर सुनकर जैसे टूट से गए।' 

PunjabKesari
धोनी के बिज़नेस मैनेजर अरुण पांडेय ने कहा कि सुशांत की असमय मौत की खबर से धोनी गहरी उदासी में डूब गए हैं। सुशांत ने विश्व कप विजेता भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में धोनी की भूमिका निभाई थी और अपने सशक्त अभिनय से वाहवाही बटोरी थी। सुशांत को पूर्व भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे ने ट्रेनिंग दी थी। उन्होंने मैदान पर धोनी की शैली सीखने के लिए मोरे के साथ 9 महीने बिताए थे।  

कल हुआ सुशांत का अंतिम संस्कार​​​​​​​
PunjabKesari
​​​​​​​
गौरतलब है कि एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत का कल अंतिम संस्‍कार मुंबई के व‍िले पार्ले स्‍थित शमशान घाट में हो गया है। सुशांत ने रविवार को आत्महत्या कर लिया था। जिसके बाद फैंस से लेकर पूरा देश उनकी मौत से हर कोई हैरान रह गया था। सुशांत की आत्महत्या के बाद बॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्घांजलि दी। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News