रोहित ने जायसवाल को मुंबई में ही बने रहने की सलाह दी, MCA अध्यक्ष नाइक का बड़ा खुलासा

punjabkesari.in Thursday, Aug 07, 2025 - 03:42 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: पूर्व भारतीय टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल को घरेलू क्रिकेट के लिए गोवा जाने के बजाय मुंबई के साथ बने रहने के लिए मनाने में अहम भूमिका निभाई। यह खुलासा तब हुआ जब यशस्वी जायसवाल ने इस साल की शुरुआत में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से NOC (एनओसी) लिया, जिसके बाद उन्होंने मुंबई टीम छोड़कर गोवा जाने का फैसला किया।

हालांकि जायसवाल ने आश्चर्यजनक रूप से यू-टर्न लेते हुए घरेलू प्रतियोगिता के लिए मुंबई टीम के साथ बने रहने का फैसला किया है। 23 वर्षीय इस खिलाड़ी के मन बदलने का कारण किसी को पता नही था, लेकिन अब मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट ने इस मामले पर स्पष्टता प्रदान किया है। रिपोर्ट के अनुसार जायसवाल को मुंबई के साथ बने रहने के लिए मनाने वाले कोई और नही बल्कि रोहित ही है और इस बात का खुलासा MCA अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने किया।

नाइक के कहा, 'रोहित ने यशस्वी से अपने करियर के इस पड़ाव पर मुंबई में ही बने रहने को कहा। रोहित ने यशस्वी को समझाया कि मुंबई जैसी टीम के लिए खेलना बहुत गर्व और प्रतिष्ठा की बात है, जिसने रिकॉर्ड 42 बार रणजी ट्रॉफी जीती है।'

उन्होंने आगे कहा, 'मुंबई में ही उसने मैदान पर क्रिकेट खेलना शुरू किया और फिर मुंबई की सभी आयु वर्ग की टीमो के लिए चुना गया।' रोहित ने यशस्वी से यह भी कहा कि उसे यह नहीं भूलना चाहिए कि मुंबई क्रिकेट की वजह से ही उसे अपनी प्रतिभा दिखाने और भारत के लिए खेलने का मंच मिला, और इसके लिए उसे इस शहर का आभारी होना चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News