मनु गंडास और एन थंगाराजा ने संयुक्त बढ़त हासिल की

punjabkesari.in Wednesday, Aug 24, 2022 - 07:31 PM (IST)

चेन्नई : गुरूग्राम के मनु गंडास और श्रीलंका के एन थांगाराजा ने बुधवार को यहां चेन्नई ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप के दूसरे दिन 11 अंडर 133 के कुल स्कोर से संयुक्त बढ़त हासिल की। गंडास ने 40 लाख रुपए की पुरस्कार राशि के टूर्नामेंट में दूसरे दिन सात अंडर 65 का कार्ड खेला जबकि थंगाराजा ने 5 अंडर 67 का स्कोर बनाया।
बेंगलुरू के खालिन जोशी (68) नौ अंडर 135 के कुल स्कोर से संयुक्त तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। कट दो ओवर 146 के स्कोर का रहा जिससे 57 पेशेवर गोल्फरों ने पुरस्कार राशि के राउंड के लिए क्वालीफाई किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News