मैक्सवेल ने विकेट मिलने पर किया ‘बुर्रारर’ सेलिब्रेशन, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2020 - 07:16 PM (IST)
नई दिल्ली : किंग्स इलेवन पंजाब के ऑलराऊंडर ग्लेन मैक्सवेल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में मैक्सवेल विकेट मिलने के बाद पंजाबी स्टाइल में ‘बुर्रारर’ सेलिब्रेशन करते हुए नजर आते हैं। आईपीए की ऑफिशियल ट्विटर आईडी से यह वीडियो अपलोड हुई है जिसमें मैक्सवेल बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके अलावा पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी दिखते हैं। देखें वीडियो-
#KXIP fans how's this for a celebration from Maxi?
— IndianPremierLeague (@IPL) October 10, 2020
???? #Dream11IPL pic.twitter.com/qotBS40Vxo
उधर, सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन वायरल होते ही फैंस ने मैक्सवेल की ट्रोलिंग भी की। देखें ट्विट-
Chalo acha hai kam se kam celebration to kar rhe hai. Wrna 10 cr. Waste ho jate @Gmaxi_32
— Raksha Tibrewal (@RakshaTibrewal) October 10, 2020
Haan chalo yahi karwa lo aur kuch to hota nahi hai isse
— Rofl Barney (@NaagrikRofl) October 10, 2020
मैक्सवेल का इस सीजन में बल्ला ज्यादा चल नहीं पाया है। अब तक खेले गए मुकाबलों में वह 1, 5, 13, 11, 11, 7 ही रन बना पाए हैं। मैक्सवेल की खराब फॉर्म पर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी गुस्सा गए थे। पंजाब के पूर्व मेंटर सहवाग ने एक शो के दौरान यहा तक बोल दिया था कि मैक्सवेल के पीछे लोग इतना क्यों जाते हैं यह उनकी समझ से परे हैं। उनका प्रदर्शन औसत रहता है। उन्हें 10 नहीं 1-2 करोड़ ऑक्शन में मिलने चाहिए।
बता दें कि 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम फाइनल में पहुंची थी तो मैक्सवेल का बल्ला खूब चला था। देश में चुनाव के कारण आईपीएल के कुछेक मैच यूएई में खेले गए थे। इन 5 मैचों में मैक्सवेल ने 450 से ज्यादा रन बनाए थे। मैक्सवेल की बदौलत पंजाब फाइनल में पहुंची थी जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा।