ग्लेन मैक्सवेल ने कोलकाता के खिलाफ खेली शानदार पारी, बनाए कई रिकाॅर्ड्स

punjabkesari.in Sunday, Apr 18, 2021 - 05:33 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल सीजन 2021 के 10वें मैच में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के धमाकेदार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार पारी खेलते हुए 49 गेंदों पर 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 78 रन बना दिए। इसी के साथ ही चेपाॅक के मैदान मैक्सवेल आरसीबी की तरफ से आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इसी के साथ ही उन्होंने और भी कई रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिए हैं। 

गेल ने साल 2011 चेपाॅक के मैदान में आरसीबी की और से 89 रन की सबसे बड़ी पारी खेली थी। इसी के साथ ही इस मैदान पर आईपीएल की दूसरी सबसे बड़ी पारी का रिकाॅर्ड भी गेल के ही नाम था। गेल ने आरसीबी की तरफ से 2012 में यहां 68 रन की दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली थी। लेकिन आज मैक्सवेल ने आरसीबी की तरफ से 78 रन बनाते हुए आरसीबी की तरफ से दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलते हुए रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया। 

चेपॉक में RCB प्लेयर्स द्वारा उच्चतम स्कोर

89 - क्रिस गेल (2011)
78 - ग्लेन मैक्सवेल (आज) *
68 - क्रिस गेल (2012)
65 - एबी डिविलियर्स (2011)
64 - एबी डिविलियर्स (2013)
59 - ग्लेन मैक्सवेल (2021)
58 - विराट कोहली (2013)

पिछली 3 आईपीएल पारियों में सर्वाधिक रन 

ग्लेन मैक्सवेल - 176
नितिश राणा - 137
नाथन लाॅयन - 136
दीपक हुड्डा - 136
केएल राहुल - 125 

PunjabKesari

केकेआर के खिलाफ आरसीबी प्लेयर्स द्वारा उच्चतम स्कोर 

102* - क्रिस गेल
100 - विराट कोहली
96 - क्रिस गेल
86 - क्रिस गेल
85 * - क्रिस गेल
84 - विराट कोहली
81 * - रॉस टेलर
78 - ग्लेन मैक्सवेल (आज)

ग्लेन मैक्सवेल का उच्चतम आईपीएल स्कोर 

95 बनाम एसआरएच
95 बनाम सीएसके
90 बनाम सीएसके
89 बनाम आर.आर.
78 बनाम केकेआर *
68 बनाम केकेआर 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News