मयंक अग्रवाल काउंटी चैंपियनशिप में खेलेंगे, इस टीम में शामिल होने की उम्मीद

punjabkesari.in Friday, Sep 05, 2025 - 03:23 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल शेष काउंटी चैंपियनशिप मुकाबलों के लिए यॉकर्शायर के साथ छोटी अवधि के अनुबंध पर जुड़ेंगे। समरसेट के खिलाफ 8 सितंबर को होने वाले मुकाबले से पहले अग्रवाल के यॉकर्शायर के साथ जुड़ने की उम्मीद है और 2025-26 रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए भारत लौटने से पहले वह कुल तीन मुकाबले खेलेंगे। इससे पहले वह कर्नाटक के महाराजा टी20 ट्रॉफी का हिस्सा थे। वहीं उन्हें IPL में देवदत्त पड़क्किल के विकल्प के तौर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने दल में शामिल किया था। 

इस 34 वर्षीय खिलाड़ी को इंग्लैंड का अनुभव है। अग्रवाल 2021-22 के दौरे और 2023 के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के भारतीय दल के हिस्से के रूप में इंग्लैंड की यात्रा कर चुके हैं। 2021-22 के दौरे पर अग्रवाल भारत के लिए पारी की शुरुआत करने के दावेदार थे लेकिन उन्हें सीरीज के पहले मैच से पहले चोट लग गई जिसके चलते वह बाहर हो गए। अग्रवाल दो बार ए टीम के साथ भी इंग्लैंड का दौरा कर चुके हैं। 

कर्नाटक के सभी प्रारूपों के कप्तान अग्रवाल के पास प्रथम श्रेणी का काफ़ी अनुभव है। उन्होंने 180 पारियों में 43.98 की औसत, 18 शतक और 44 अर्धशतकों के साथ 8050 रन बना चुके हैं। अग्रवाल ने भारत के लिए 36 टेस्ट पारियों में 41.33 की औसत और चार शतकों की बदौलत 1488 रन बनाए हैं जिसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 243 रनों की पारी उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी है। उन्होंने अपना सबसे हालिया टेस्ट फरवरी 2023 में श्रीलंका के ख़लिाफ बेंगलुरु में खेला था। 

अग्रवाल के इतर खलील अहमद (एसेक्स), तिलक वर्मा (हैम्पशायर), युजवेंद्र चहल (नॉर्थम्पटनशायर), इशान किशन (नॉटिंघमशायर) और साई किशोर (ससेक्स) यूके घरेलू सीजन में खेल चुके हैं। जयदेव उनादकट इस महीने ससेक्स के साथ जुड़ने वाले हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News