मियामी ओपन 2026: तीसरे दौर में बड़ा उलटफेर, सेबेस्टियन ने अल्काराज को हराया

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 03:54 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : मियामी गार्डन्स में खेले जा रहे Miami Open में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी Carlos Alcaraz तीसरे दौर में अमेरिका के Sebastian Korda से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। कोरडा ने 2 घंटे 19 मिनट तक चले मुकाबले में अल्काराज को 6-3, 5-7, 6-4 से हराया। इससे पहले अल्काराज को इंडियन वेल्स सेमीफाइनल में Daniil Medvedev ने हराया था। लगातार दूसरी हार के बाद अल्काराज का प्रदर्शन चर्चा में है।

कोरडा का अगला मुकाबला

अल्काराज को हराने के बाद अब सेबेस्टियन कोरडा का सामना Marton Fucsovics से होगा। फुचोविक्स ने 14वीं वरीयता प्राप्त Karen Khachanov को 6-3, 7-6 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

फ्रिट्ज और टॉमी पॉल भी जीते

अमेरिका के Taylor Fritz और Tommy Paul भी चौथे दौर में पहुंच गए हैं। फ्रिट्ज ने Reilly Opelka को 6-3, 6-4 से हराया, जबकि टॉमी पॉल ने Raphael Collignon को 6-2, 3-6, 7-6 से मात दी।

महिला वर्ग में सबालेंका और रिबाकिना की जीत

महिला वर्ग में दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी Aryna Sabalenka ने Catherine McNally को 6-4, 6-2 से हराया। वहीं तीसरी वरीयता प्राप्त Elena Rybakina ने Marta Kostyuk को 6-3, 6-4 से हराया। इसके अलावा Jessica Pegula ने Leylah Fernandez को 6-2, 6-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News