मिचेल स्टार्क WTC इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज बने, कमिंस को छोड़ा पीछे

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2026 - 12:22 PM (IST)

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बांग्लादेश के खिलाफ मैके में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में स्टार्क ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके और WTC इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।

6/12 के तूफानी स्पेल से रचा इतिहास

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए स्टार्क ने बांग्लादेशी बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने सिर्फ 12 रन देकर 6 विकेट लिए और बांग्लादेश की पूरी टीम महज 64 रन पर सिमट गई। इस शानदार प्रदर्शन के साथ स्टार्क ने अपने साथी तेज गेंदबाज पैट कमिंस को पीछे छोड़ दिया।

'230 विकेट के साथ कमिंस और लियोन से निकले आगे'

स्टार्क अब 56 मैचों में 230 विकेट के साथ WTC इतिहास के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने पैट कमिंस और नाथन लियोन को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 225-225 विकेट दर्ज हैं। भारत के रविचंद्रन अश्विन 195 विकेट के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह 185 विकेट लेकर शीर्ष पांच में शामिल हैं।

WTC 2025-27 में भी स्टार्क नंबर-1

मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड सिर्फ ऑलटाइम WTC विकेटों तक सीमित नहीं रहा। इस छह विकेट के प्रदर्शन के साथ वह मौजूदा WTC 2025-27 चक्र में भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। स्टार्क ने 10 टेस्ट मैचों में 54 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 53 विकेट हैं।

'पहली ही गेंद पर स्टार्क का वार'

स्टार्क ने मैच की शुरुआत से ही बांग्लादेश को झटका दे दिया। उन्होंने टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर शादमान इस्लाम को आउट कर दिया। शादमान के बल्ले का किनारा लगने के बाद गेंद गली में खड़े कैमरन ग्रीन के हाथों में पहुंची। यह स्टार्क के टेस्ट करियर में चौथा मौका था, जब उन्होंने किसी टेस्ट मैच की पहली गेंद पर विकेट हासिल किया।

एक ही ओवर में कप्तान शांतो का विकेट

स्टार्क यहीं नहीं रुके। उन्होंने तीसरे ओवर में तंजीद हसन को आउट किया और इसके बाद अगली ही गेंद पर बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को LBW कर दिया। इसके बाद मोमिनुल हक भी स्टार्क का शिकार बने और कैमरन ग्रीन ने उनका कैच लपका। देखते ही देखते बांग्लादेश की बल्लेबाजी पूरी तरह दबाव में आ गई।

सिर्फ 22 गेंदों में पूरा किया पांच विकेट हॉल

लिटन दास स्टार्क का पांचवां शिकार बने। स्टार्क ने उन्हें LBW आउट कर अपने करियर का शानदार पांच विकेट हॉल पूरा किया।सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने केवल 22 गेंदों के भीतर पांच विकेट हासिल कर बांग्लादेश की बल्लेबाजी को पूरी तरह बिखेर दिया।

'440वां टेस्ट विकेट, डेल स्टेन को भी छोड़ा पीछे'

इस मैच में स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट के ऑलटाइम विकेटों की सूची में भी बड़ा मुकाम हासिल किया। अपना 440वां टेस्ट विकेट लेते ही उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया। स्टार्क अब टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही वह टेस्ट इतिहास के पांचवें सबसे सफल तेज गेंदबाज बन गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहद अहम समय पर आया रिकॉर्ड

स्टार्क का यह रिकॉर्ड उस समय आया है, जब ऑस्ट्रेलिया की टीम दबाव में थी। बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। ऐसे में दूसरे टेस्ट के पहले दिन स्टार्क की रिकॉर्डतोड़ गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया को शानदार शुरुआत दिलाई और टीम को सीरीज में


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News