MR ICC : रचिन रवींद्र के नाम दर्ज हुए 5 शतक, सभी आईसीसी इवेंट्स में
punjabkesari.in Wednesday, Mar 05, 2025 - 04:54 PM (IST)

खेल डैस्क : न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में शतक लगाकर इतिहास बना दिया है। यह इस टूर्नामेंट में उनका दूसरा शतक है। बता दें कि रचिन रवींद्र ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिनके पहले 5 वनडे शतक आईसीसी इवेंट्स में ही आए हैं। बुधवार को उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी टीम को मजबूत शुरूआत दी। विल यंग के साथ मिलकर रचिन ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े थे। विल 21 रन बनाकर आऊट हो गए। इसके बाद रचिन ने केन विलियमसन के साथ मिलकर स्कोर आगे बढ़ाया और अपना शतक पूरा किया।
Fifth 💯 in ICC tournaments for Rachin Ravindra 🔥#SAvNZ ✍️: https://t.co/dGzPWxoavO pic.twitter.com/4Aoqi9R3ff
— ICC (@ICC) March 5, 2025
आईसीसी इवेंट्स में 5वां शतक
रचिन रवींद्र के नाम अब तक पांच शतक है। यह पांचों शतक आईसीसी इवेंट्स में ही आए हैं। वनडे विश्व कप 2023 में उन्होंने तीन शतक लगाए थे जबकि इस साल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में यह उनका दूसरा शतक है। आईसीसी इवेंट्स में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम (8) पर है। उनके बाद सचिन तेंदुलकर, सौव गांगुली, क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर (7-7) का नाम आता है। रिकी पोंटिंग, कुमार संगाकारा, शिखर धवन, विराट कोहली (6-6) शतक लगा चुके हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शतक लगाने वाले खिलाड़ी
विल यंग (न्यूजीलैंड) - 107 रन बनाम पाकिस्तान, 19 फरवरी 2025, कराची
टॉम लैथम (न्यूजीलैंड) - 118* रन बनाम पाकिस्तान, 19 फरवरी 2025, कराची
तौहीद हृदय (बांग्लादेश) - 100 रन बनाम भारत, 20 फरवरी 2025, दुबई
शुभमन गिल (भारत) - 101* रन बनाम बांग्लादेश, 20 फरवरी 2025, दुबई
रयान रिक्लटन (दक्षिण अफ्रीका) - 103 शतक बनाम अफगानिस्तान, 21 फरवरी 2025, कराची
बेन डकेट (इंग्लैंड) - 165 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 22 फरवरी 2025, लाहौर
जोश इंगलिस (ऑस्ट्रेलिया) 120* बनाम इंग्लैंड, 22 फरवरी 2025, लाहौर
विराट कोहली (भारत) - 100* रन बनाम पाकिस्तान, 23 फरवरी 2025, दुबई
इब्राहिम जदरान (अफगानिस्तान) - 177 रन बनाम इंग्लैंड, 25 फरवरी 2025, कराची
रचिन रविंद्र (न्यूजीलैंड) - 112 रन बनाम बांग्लादेश, 25 फरवरी 2025, रावलपिंडी
जो रूट (इंग्लैंड) 100* रन बनाम अफगानिस्तान, 26 फरवरी 2025, लाहौर
रचिन रविंद्र (न्यूजीलैंड) - 100* रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, 5 मार्च 2025, लाहौर
रचिन रवींद्र के चुनिंदा रिकॉर्ड
डेब्यू : 25 मार्च, 2023, बनाम श्रीलंका, ऑकलैंड
पहला शतक : 2023 विश्व कप के शुरुआती मैच में इंग्लैंड के विरुद्ध 123* रन, विश्व कप इतिहास में किसी न्यूजीलैंडर द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक (82 गेंद)।
सबसे कम उम्र में 3 शतक : 23 साल की उम्र में वह सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 3 विश्व कप शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए।
डेब्यू वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन : 578 रन, जॉनी बेयरस्टो का रिकॉर्ड (साल 2019 में 532 रन) तोड़ा।
आईसीसी इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर : विश्व कप में उनके प्रदर्शन के लिए 2023 में पुरस्कार दिया गया।