महेंद्र सिंह धोनी अपना 41वां जन्मदिन मनाने इंग्लैंड पहुंचे, तस्वीर हुई वायरल

punjabkesari.in Monday, Jul 04, 2022 - 12:15 PM (IST)

नई दिल्ली : पूर्व भारतीय कप्तान और महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को 41 साल के हो जाऐंगे। लेकिन जन्मदिन से कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर धोनी को बधाईयां देने के सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं धोनी की कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही है जिसमें वह इंग्लैंड में घुमते हुए नजर आ रहे हैं। वह अपने परिवार के साथ अपना 41वां जन्मदिन मनाने के लिए लंदन रवाना पहुंचे और धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की जो वायरल हो गई। 

धोनी सोशल मीडिया से दूर ही रहते हैं लेकिन पूर्व कप्तान की पत्नी हमेशा धोनी और अपने परिवार के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करती रहती हैं। साक्षी ने इंस्टा स्टोरी पर कुछ तस्वीरें साझा की थी जिसमें धोनी की भी तस्वीर थी जिसके बाद ये तस्वीर वायरल हो गई। 

PunjabKesari

गौर हो कि हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं और दुनिया के सबसे धनी क्रिकेटरों में से एक होने के बावजूद एक वैद्य से इलाज करवा रहे हैं जिसकी फीस मात्र 40 रुपए है। रांची से करीब 70 किलोमीटर दूर लापुंग थाना क्षेत्र के कटिंगकेला में वैद्य बंधन सिंह खरवार पिछले 28 साल से मरीजों का इलाज कर रहे हैं। उनके पास एक पेड़ के नीचे एक तिरपाल तम्बू है जहां धोनी पिछले एक महीने से चार दिनों के अंतराल पर दवा ला रहे हैं। इस वैद्य द्वारा अस्थि रोगों के उपचार के लिए तैयार की गई औषधि ऐसी है कि इसे घर नहीं ले जाया जा सकता। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News