रांची एयरपोर्ट पर दिखा MS Dhoni का विनम्र स्वभाव, वीडियो हुई वायरल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 10, 2022 - 11:00 PM (IST)

खेल डैस्क : पूर्व भारतीय कप्तान ने एक बार फिर अपना विनम्र स्वभाव दिखाया है। उनके दिल को छू लेने वाले हावभाव ने अब सोशल मीडिया पर फैंस को ध्यान आकर्षित किया है। धोनी रविवार को चेन्नई के लिए रवाना होने से पहले रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर देखे गए थे। हवाई अड्डे पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान को प्रशंसकों और हवाई अड्डे के कर्मचारियों के साथ बातचीत करते देखा गया। धोनी ने हवाईअड्डे के अधिकारियों से हाथ मिला कर उनका अभिवादन भी किया। इसका एक वीडियो अब ट्विटर पर वायरल हो गया है।

 

 

धोनी 44वें शतरंज ओलिम्पियाड के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने निकले थे। धोनी का चेन्नई से जुड़ाव कोई नई बात नहीं है। 2008 में वह चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के कप्तान बने जिसे वह चार बार आईपीएल खिताब दिला चुके हैं। धोनी ने आईपीएल के 15वें सीजन से पहले कप्तानी छोड़ दी थी और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को चेन्नई का कप्तान नियुक्त किया गया था। हालांकि चेन्नई के कप्तान के रूप में जडेजा का कार्यकाल निराशाजनक साबित हुआ क्योंकि वह 8 मुकाबलों में अपनी टीम का नेतृत्व करने के बाद केवल दो मैच जीतने में सफल रहे थे।

 

जडेजा को सीजन के बीच में ही चेन्नई के कप्तान के रूप में पद छोडऩा पड़ा और धोनी ने फिर से टीम की कमान संभाली। चेन्नई ने आईपीएल 2022 सीजन को 14 मैचों में सिर्फ 10 अंकों के साथ नौवें स्थान पर समाप्त किया। वहीं, धोनी के आईपीएल करियर को देखा जाए तो उन्होंने अब तक 234 मैच खेले हैं और 135.20 के स्ट्राइक रेट से 4,978 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनके नाम 24 अर्धशतक भी दर्ज हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News