मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, IPL से बाहर हुए लसिथ मलिंगा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2020 - 07:26 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। 

मुंबई इंडियंस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, लसिथ मलिंगा इस सीजन को मिस करेंगे। इसी के साथ ही फ्रेंचाइजी ने उनकी रिप्लेसमेंट की जानकारी भी दी है। मलिंगा की जगह ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन को रखा गया है। हालांकि मलिंगा के टूर्नामेंट से हटने के कारणों का पता नहीं चल सकता है। पैटिंसन इस सप्ताह के अंत में मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ेंगे, जो अबु धाबी में है।' 

Lasith Malinga will miss this season's #Dream11IPL with Australian speedster James Pattinson replacing him.

📰 Read more 👇#OneFamily #MumbaiIndians #MI https://t.co/ZllfElMS1J

— Mumbai Indians (@mipaltan) September 2, 2020

रिपोर्ट्स के मुताबिक मलिंगा ने निजी कारणों के चलते आईपीएल से नाम वापस लिया है और अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी निजी कारणों की वजह से आईपीएल से नाम वापस ले लिया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News