मुंबई इंडियंस बनी IPL की सबसे ब्रैंड वैल्यू वाली टीम, चेन्नई का प्रदर्शन रहा सबसे खराब
punjabkesari.in Thursday, Mar 11, 2021 - 02:30 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल की सबसे सफलतम टीम मुंबई इंडियंस मैदान ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर भी काफी अच्छी टीम है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चार बार की आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम ब्रैंड वैल्यू के मामले में भी सबसे आगे है। मुंबई इंडियंस टीम की ब्रैंड वैल्यू 761 करोड़ रूपए आंकी गई है जो उसे आईपीएल की सबसे बड़ी ब्रैंड वैल्यू वाली टीम बनाता है। हांलाकि 2019 के में मुंबई इंडियंस की ब्रैंड वैल्यू 805 करोड़ रूपए थी। जो 5.9 प्रतिशत घटकर साल 2020 में 761 करोड़ रूपए रह गई है।
वहीं अगर आईपीएल की दूसरी टीमों की बात करें तो सबसे ज्यादा नुकसान तीन बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को हुआ है। चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रैंड वैल्यू में 16.5 प्रतिशत का नुकसान हुआ है और उसकी ब्रैंड वैल्यू 611 करोड़ रूपए हो गई है। जहां 2019 में चेन्नई की ब्रैंड वैल्यू 732 करोड़ रूपए थी।
ब्रैंड वैल्यू के मामले में शाहरूख खान की टीम कोलकाता नाईट राईडर्स दूसरे स्थान पर है जिसे सबसे अधिक नुकसान हुआ है। गई केकेआर की ब्रैंड वैल्यू 13.7 प्रतिशत तक घटी है जिस कारण उसकी ब्रैंड वैल्यू 543 करोड़ रह गई है। जहां 2019 आईपीएल के सीजन में केकेआर की ब्रैंड वैल्यू 611 करोड़ रूपए थी।
यह रिपोर्ट डफ एंड फेलप्स द्वारा तैयार की गई है। कंपनी के सलाहकार संतोष का कहना है कि जिस तरह से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर कोरोना की मार पड़ी है। ठीक उसी तरह आईपीएल पर कोरोना की मार पड़ी है। आईपीएल के मुख्य स्पॉनसर ने नाम भी वापिस ले लिया। लेकिन क्यों कि महामारी के कारण लोगों को घरो में रहना पड़ा इसके दर्शकों में काफी इजाफा देखने को मिला जिसने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।