चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में युजी चहल के साथ दिखी मिस्ट्री गर्ल, कहीं ये 'वो' तो नहीं

punjabkesari.in Sunday, Mar 09, 2025 - 07:04 PM (IST)

खेल डैस्क : दुबई के मैदान पर जब चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने थीं तो दर्शक दीर्घा में बैठे युजी चहल भी चर्चा में रहे। चहल जोकि टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, यह फाइनल मुकाबला देखने के लिए विशेष तौर पर पहुंचे थे। उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल को भी देखा गया। क्योंकि बीते दिनों ही युजी चहल की पत्नी धनश्री के साथ तलाक की खबरें बाहर आई थीं ऐसे में नई गर्ल के साथ दिखने पर चहल बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। उक्त लड़की सफेद कलर के टॉप में थी जिसने आंखों पर काला चश्मा लगा रखा था। दोनों एक दूसरे के साथ नर्मी के साथ बात करते दिखे जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज और वीडियोज वायरल हो गई। 


युजी चहल के साथ उक्त लड़की कौन है, इसको लेकर सोशल मीडिया क्रिकेट फैंस ने खूब बवाल काटा। उक्त फोटोज पर सैकड़ों कमेंट्स आए जिसमें सभी क्रिकेट प्रेमी उक्त लड़की के बारे में जानने को उत्सुक दिख रहे थे। 

 

 


कही ये आरजे महावश तो नहीं
उक्त फोटो सामने आते ही क्रिकेट फैंस ने विभिन्न कमेंट्स किए। कई फैंस ने माना कि यह आरजे महावश है जिसके साथ बीते दिनों भी युजी की एक फोटो वायरल हुई थी। यह बात इसलिए भी पक्की होती नजर आई क्योंकि आरजे ने अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर स्टेडियम की एक वीडियो डालकर अपनी मौजूदगी की पुष्टि कर दी। 

 

Yuzuvendra Chahal Mystery girl, Yuzuvendra Chahal, Champions Trophy 2025, ind vs nz, RJ Mahavash, युजुवेंद्र चहल मिस्ट्री गर्ल, युजुवेंद्र चहल, चैंपियंस ट्रॉफी 2025, भारत बनाम न्यूजीलैंड, आरजे महावश

 


कौन है आरजे महावश

 

Yuzuvendra Chahal Mystery girl, Yuzuvendra Chahal, Champions Trophy 2025, ind vs nz, RJ Mahavash, युजुवेंद्र चहल मिस्ट्री गर्ल, युजुवेंद्र चहल, चैंपियंस ट्रॉफी 2025, भारत बनाम न्यूजीलैंड, आरजे महावश

 


आरजे महवश भारतीय रेडियो जॉकी, कंटेंट क्रिएटर, होस्ट और लेखिका हैं, जिन्हें उनके मजेदार प्रैंक वीडियो और रेडियो शो के लिए जाना जाता है। उनका असली नाम महवश अमु (Mahvash Amu) है। वह दिल्ली में रेडियो मिर्ची 98.3 एफएम पर काम करती हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा अलीगढ़ में पूरी की और बाद में जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स डिग्री हासिल की। उन्होंने रेडियो मिर्ची के अन्य आरजे के साथ भी कई शो होस्ट किए हैं। महवश को उस समय विशेष पहचान मिली जब उन्होंने रेडियो शो के दौरान दीपक कलाल को स्टूडियो से बाहर निकाला, क्योंकि उन्होंने महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। महवश ने 2 किताबें भी लिखी हैं: "Wandering Souls" और "The Bleeding Hearts"। ये किताबें मुख्य रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक मुद्दों पर आधारित हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News