पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने में सुधार की जरूरत : यानेके शॉपमैन
punjabkesari.in Tuesday, Jul 19, 2022 - 07:40 PM (IST)

नॉटिंघम : भारतीय महिला हॉकी टीम की कोच यानेके शॉपमैन का कहन है कि अगर टीम को विश्व कप के लचर प्रदर्शन को राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं दोहराना है तो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने के अपने कौशल में बेहद सुधार करना होगा। राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन बर्मिंघम में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक किया जाएगा और विश्व कप में नौवें स्थान पर रहने के बाद भारतीय टीम बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेगी। भारतीय टीम ने एक साल पहले टोक्यो ओलिम्पिक में एतिहासिक चौथा स्थाना हासिल किया था।
नीदरलैंड की इस कोच ने टीम के यहां पहुंचने पर कहा कि नतीजे के लिहाज से विश्व कप में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं था। हमने काफी पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए जो अच्छा था लेकिन इसे गोल में बदलने की प्रकिया सही नहीं थी। उन्होंने कहा कि इसके कई कारण हैं। हम जिस तरह के मैदान पर ट्रेनिंग करते हैं यह उससे अलग था। मुझे लगता है कि हम अच्छी तरह सामंजस्य नहीं बैठा पाए। आपको पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने के तरीके में परफेक्ट होना होगा जिस पर अगले कुछ हफ्तों में हमारा ध्यान रहेगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
सड़क से रहड़ी हटाने की कहने पर पुलिस अधिकारी को खानी पड़ी गालियां, युवती ने झूठे केस में फंसाने की धमकी

Holy dip in Pushkar Sarovar: पुष्कर सरोवर में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डूबकी

Recommended News

Nirjala Ekadashi: आज इस तरह की गई पूजा दिलाएगी जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति, पढ़ें कथा

Nirjala Ekadashi: आज प्राप्त होगा साल भर की एकादशियों का पुण्य, पढ़ें पूरी जानकारी

Etawah News: जब पानी के बीचों-बीच फंसी रोजवेज बस में सवार यात्रियों की जान.....

Nawada News: ट्रैक्टर और कंटेनर की टक्कर में दो लोगों दर्दनाक मौत, कई अन्य घायल