महिला FIH हॉकी प्रो लीग मैचों के लिए भुवनेश्वर पहुंची नीदरलैंड की टीम

punjabkesari.in Wednesday, Apr 06, 2022 - 08:44 PM (IST)

भुवनेश्वर : नीदरलैंड महिला हॉकी टीम भारत के खिलाफ 2021-22 महिला एफआईएच हॉकी प्रो लीग मैचों के लिए बुधवार को ओडिशा के भुवनेश्वर पहुंच गई, जो आठ और नौ अप्रैल को प्रतिष्ठित कलिंग हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। यिब्बी जानसेन की अगुवाई वाली नीदरलैंड की टीम ने कलिंग स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेलने पर खुशी जाहिर की है।

जानसेन ने एक बयान में कहा कि हम यहां भारत में आने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हम इस खास अनुभव के लिए तैयार हैं। हमारा प्यार भरे तरीके से स्वागत किया गया। नीदरलैंड के कोच जोस्ट बिटरलिंग ने इस बारे में कहा कि हम सच में यहां खेलने के लिए उत्सुक हैं, खासकर इस टीम के साथ। उम्मीद है कि हम प्रशंसकों और इसमें शामिल सभी लोगों के लिए दो अच्छे मैच खेलेंगे। 

दुनिया की नंबर एक महिला हॉकी टीम नीदरलेंड फिलहाल 2021-22 महिला एफआईएच हॉकी प्रो लीग के पूल टेबल छह मैचों में 17 अंकों के साथ शीर्ष पर है। उसने अब तक पांच सीधी जीत और एक मैच पेनल्टी शूटआउट में जीता है। कप्तान जानसेन ने प्रो लीग में टीम के अब तक प्रदर्शन के बारे में कहा कि हम सभी विभिन्न देशों के खिलाफ इन सभी अंतरराष्ट्रीय मैचों को खेलकर बहुत खुश हैं। हमारा प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है। हम अपने खेल से खुश हैं। ओलंपिक में खिलाड़यिों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने हाल के मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है और हम इस टीम के साथ खेलने के लिए उत्सुक हैं। 

कोच बिटरलिंग ने भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम की तैयारियों के बारे में कहा कि मैं अपनी तैयारी से सच में खुश हूं। हमारी टीम में कुछ युवा लड़कियां हैं। उन्होंने पिछले दो हफ्तों में एक साथ प्रशिक्षण लिया है और कल हम इसे जोड़ देंगे और उम्मीद है कि हम भारत के लिए एक मजबूत योजना बनाएंगे और उन्हें उनके घर पर हराने की कोशिश करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News