इंग्लैंड से हार के बाद न्यूजीलैंड को लगा झटका, WTC अंक तालिका में नीचे खिसका

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 05:55 PM (IST)

लंदन : इंग्लैंड दौरे की शुरुआत रविवार को लॉर्ड्स में पहले टेस्ट में 115 रन की निराशाजनक हार के बाद न्यूजीलैंड टीम 2025-27 वल्डर् टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में दूसरे से चौथे स्थान पर खिसक गई है। इस मैच में बारिश ने खलल डाला, वहीं पिच के असमान उछाल पर भी सवाल उठे। 

पहली पारी में इंग्लैंड के 140 रन पर ऑलआउट होने के बाद, उनके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 113 रन पर समेट दिया। दूसरी पारी में एमिलियो गे ने शानदार 57 रन बनाकर मेजबान टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और इंग्लैंड ने 226 रन बनाए। हालांकि, न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी में संघर्ष जारी रहा। बारिश से प्रभावित तीसरे दिन 10 ओवर से भी कम का खेल हो सका। चौथे दिन की शुरुआत 55/5 के स्कोर से करने के बावजूद, ग्लेन फिलिप्स की 44 रन की नाबाद जुझारू पारी के बावजूद न्यूजीलैंड की टीम 138 रन पर सिमट गई। 

तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन इस मैच के स्टार रहे; उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में बल्ले से उपयोगी 29 रन बनाए और 2/38 के आंकड़े भी हासिल किए। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच जीतने के बावजूद, इंग्लैंड डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में अभी भी सातवें स्थान पर है। उन्होंने अब तक खेले गए 11 मैचों में चार जीत हासिल की हैं। वहीं,‘ब्लैक कैप्स'शीर्ष दो लुढकर अपने चार मैचों में 58.33 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया अभी भी तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है, जिसने अपने आठ मैचों में से सात जीते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News