निश्ना महिला एमेच्योर एशिया पैसिफिक में कट हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय गोल्फर बनीं

punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2022 - 09:13 PM (IST)

पटाया : निश्ना पटेल ने शुक्रवार को यहां एक अंडर 71 का कार्ड खेला जिससे वह महिला एमेच्योर एशिया पैसिफिक गोल्फ में कट हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय गोल्फर रहीं। निश्ना का 36 होल में कुल स्कोर एक अंडर का हो गया है जिससे वह संयुक्त रूप से 17वें स्थान पर चल रही हैं। गत चैम्पियन मिजुकी हाशिमोटो (66) ने नौ अंडर के कुल स्कोर से बढ़त बनायी हुई है। 

भारतीय गोल्फरों में अवनी प्रशांत (74, 76) कट से चूक गयीं जिनकी बीती रात तबीयत ठीक नहीं थीं। दो अन्य भारतीय भी पूरी तरह से फिट नहीं थीं। कीरत कांग की कलाई में चोट लग गयी है जबकि मन्नत बरार को बीती रात से तेज बुखार है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Recommended News

Related News