आपका लड़का वापस घर आ गया, दिल्ली..: नितीश राणा का दिल्ली कैपिटल्स में शानदार स्वागत

punjabkesari.in Tuesday, Nov 18, 2025 - 05:35 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : दिल्ली कैपिटल्स ने अनुभवी बल्लेबाज नितीश राणा का दिल खोलकर स्वागत किया है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड कर डोनोवन फेरेरा के बदले अपनी टीम में शामिल किया है। इसके साथ ही राणा एक बार फिर अपने घरेलू शहर और घरेलू टीम दिल्ली में लौट आए हैं।

नितीश राणा की दिल्ली वाली जड़ें

नितीश राणा ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत 2013 में की थी, जब उन्होंने विजय हज़ारे ट्रॉफी 2012-13 में असम के खिलाफ दिल्ली से लिस्ट-ए डेब्यू किया। 2022 तक वह दिल्ली के लिए उम्र-समूह और घरेलू क्रिकेट खेलते रहे। 2015 में उन्होंने विजय रणजी ट्रॉफी के दौरान विदर्भ के खिलाफ अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया, जहां उन्होंने पहले ही सीज़न में 557 रन ठोककर दिल्ली के टॉप स्कोरर बने।

दिल्ली कैपिटल्स का इमोशनल वेलकम

दिल्ली कैपिटल्स ने X (ट्विटर) पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा: “10 साल बाद… आपका लड़का वापस घर आ गया, दिल्ली!”

वीडियो में राणा ने भी भावुक अंदाज में कहा: “लोग कहते हैं दिल्ली वाले लड़ाई-झगड़ा करते हैं… पर ये कोई नहीं कहता कि सबसे ज़्यादा प्यार भी दिल्ली वाले ही करते हैं। और मुझसे ज़्यादा दिल्ली से प्यार कोई नहीं करता। मिलते हैं जल्द ही, दिल्ली।”

IPL करियर: उतार-चढ़ाव लेकिन दमदार पहचान

2016 में IPL डेब्यू, सीमित मौके
2017 में ब्रेकआउट सीज़न, 333 रन, मुंबई इंडियंस की खिताबी जीत के अहम खिलाड़ी
2018 में MI ने रिलीज़ किया, KKR ने खरीदा
2023 में कप्तानी — श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में टीम की कमान
उस सीज़न KKR प्लेऑफ़ तो नहीं पहुंचा, मगर राणा टीम के दूसरे नंबर के टॉप स्कोरर बने
2024 में चोट—उंगली की चोट के कारण 10 मैच मिस, केवल 2 मुकाबलों में खेले
2025 से पहले KKR ने रिलीज़ किया, राजस्थान ने 4.20 करोड़ में खरीदा

अब ट्रेड के बाद राणा वापस दिल्ली कैपिटल्स में लौट आए हैं, जहां से उनका सफर शुरू हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News