नॉर्वे शतरंज 2026 : गुकेश को हराकर कार्लसन नें किया हिसाब बराबर

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 09:54 PM (IST)

ओस्लो , नॉर्वे ( निकलेश जैन ) नॉर्वे शतरंज 2026 के चौंथे राउंड में दुनिया की नजरे थी पाँच बार के विश्व चैंपियन मेजबान देश के मैगनस कार्लसन और भारत के वर्तमान विश्व चैंपियन डी गुकेश के बीच होने वाले मुक़ाबले पर , जिसमें कार्लसन नें गुकेश को काले मोहरो से पराजित करते हुए अपनी पिछली साल में मिली हार का हिसाब बराबर कर लिया है । क्यूजीडी एक्सचेंज ओपनिंग में हुए इस मुक़ाबले में गुकेश नें खेल के आरम्भ में कार्लसन को परेशानी में डाला था पर खेल के मध्य में गुकेश अपने वजीर और प्यादे से कुछ ग़लत चालें चल गए और कार्लसन नें अपने सभी मोहरो के बीच कमाल का तालमेल बनाते हुए 42 चालों में जीत दर्ज की । दो बाजियाँ हार चुके कार्लसन के लिए यह प्रतियोगिता की पहली जीत रही। वहीं अन्य बाजियाँ में क्लासिकल बाजी बेनतीजा रहने के बाद टाईब्रेक में भारत के आर प्रज्ञानंदा नें जर्मनी के विंसेंट केमर को और यूएसए के वेस्ली सो नें फ्रांस के अलीरेजा फ़िरोज़ा को पराजित किया। 

महिला वर्ग में एक बार फिर क्लासिकल में सभी बाजियाँ बेनतीजा रही और टाईब्रेक में चीन की जू जिनेर नें भारत की कोनेरू हंपी को , कजाकिस्तान की असुबयेवा बिबीसारा नें चीन की जू वेंजुन को और यूक्रेन की अन्ना मुज़्यचुक नें भारत की दिव्या देशमुख को पराजित किया ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Niklesh Jain

Related News