अय्यर के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के ये 4 खिलाड़ी भी हो चुके हैं चोटिल, 2 को तो छोड़ना पड़ा IPL

punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2020 - 11:48 AM (IST)

नई दिल्ली : राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ बुधवार को खेले मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने 13 रन से जीत दर्ज की है। लेकिन इस मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स को एक बड़ा झटका भी लगा है। रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर भी चोटिल हो गए।

PunjabKesari

दरअसल, फील्डिंग करते हुए 5वें ओवर में बेन स्टोक्स द्वारा नोर्ट्जे की गेंद पर लगाए गए एक सीधे शॉट को रोकने के लिए उन्होंने डाइव लगा दी। उन्होंने चौका तो रोक लिया लेकिन अपने कंधे में अकडऩ महसूस की जिससे वह दर्द के कराहते भी नजर आए। लेकिन अय्यर से पहले दिल्ली के चार और खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं। इसमें दो को तो आईपीएल 2020 छोड़ना भी पड़ा है। 

चोटिल होने वाले दिल्ली कैपिटल्स के 4 अन्य खिलाड़ी 

PunjabKesari

रविचंद्रन अश्विन : इन्हें पहले ही मैच में कंधे में चोट लग गई थी। इसके बाद वह 2 मुकाबले खेल नहीं पाए। लेकिन उन्होंने बाद में बेहतरीन वापसी की। 

अमित मिश्रा : आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलस्र में से एक अमित की ऊंगली में चोट आ गई थी। इस कारण उन्हें टूर्नामेंट से ही बाहर होना पड़ा था। 

ईशांत शर्मा : तेज गेंदबाज आईपीएल शुरू होने से पहले ही प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्होंने रिब केज इंंजरी हुई थी। जिसके चलते वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए। 

PunjabKesari

रिषभ पंत : पंत हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण परेशान हैं। अभी डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक स्तर पर एक सप्ताह के ब्रेक पर जाने को बोला है। बताया जा रहा है कि उन्हें ए लेवल की चोट है जो ठीक होने में समय ले सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News