एनआरएआई ने शॉटगन विश्व कप टीम का किया ऐलान
punjabkesari.in Friday, Feb 18, 2022 - 09:20 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने साइप्रस और पेरू में होने वाले आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप 2022 के लिए शुक्रवार को भारतीय टीम की घोषणा की। प्रतियोगिता दो चरणों आठ से 19 मार्च तक साइप्रस की राजधानी निकोसिया और 27 मार्च से सात अप्रैल तक पेरू की राजधानी लीमा में आयोजित होगी।
भारतीय टीम (साइप्रस चरण)
ट्रैप मैन एंड पुरुष ट्रैप टीम : पृथ्वीराज तोंडईमन, विवान कपूर, जोरावर सिंह संधू।
स्कीट पुरुष एंड पुरुष स्कीट टीम : गुरजोत सिंह खंगुरा, मैराज अहमद खान, अनंतजीत सिंह नरुका।
ट्रैप मिश्रित टीम : पृथ्वीराज तोंडईमन और श्रेयसी सिंह, विवान कपूर और राजेश्वरी कुमारी।
ट्रैप महिला : श्रेयसी सिंह, राजेश्वरी कुमारी।
स्कीट महिला : माहेश्वरी चौहान, अरीबा खान।
स्कीट मिश्रित टीम : गुरजोत सिंह खानूगरा और माहेश्वरी चौहान, मैराज अहमद खान और अरीबा खान।
भारतीय टीम (पेरू चरण)
ट्रैप मैन : शपत भारद्वाज, कियान चेनाई।
स्कीट पुरुष एंड पुरुष स्कीट टीम : अमरिंदर सिंह चीमा, परमपाल सिंह गुरों, मुनेक बतूला।
ट्रैप मिश्रित टीम : शपत भारद्वाज, शगुन चौधरी।
ट्रैप महिला : शगुन चौधरी।