ओसाका ने जियार्जी को हराकर तोक्यो फाइनल में प्रवेश किया

punjabkesari.in Saturday, Sep 22, 2018 - 04:59 PM (IST)

तोक्योः जापान की नाओमी ओसाका ने शनिवार को इटली की कैमिला जियार्जी को 6-2 6-3 से हराकर पैन पैसिफिक ओपन के फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा से होगा।
PunjabKesari

तीसरी वरीय ओसाका को ऐतिहासिक अमेरिकी ओपन खिताब जीतने के बाद अपनी लगातार 10वीं जीत दर्ज करने में 71 मिनट लगे। पूर्व नंबर एक प्लिस्कोवा ने दो घंटे में क्रोएशिया की डोना वेकिच को 6-2 4-6 6-3 से हराया।           
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rahul

Recommended News

Related News