PAK vs NZ : ग्लेन फिलिप्स ने धोए पाक गेंदबाज, अफरीदी को 1 ओवर में ठोके 25 रन

punjabkesari.in Saturday, Feb 08, 2025 - 07:54 PM (IST)

खेल डैस्क : पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले ट्राई सीरीज के ओपनिंग मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब शुरूआत की है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पहले ही मुकाबले में न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स के शतक की बदौलत 6 विकेट पर 330 रन बना दिए। डिरेल मिचेल (81) का विकेट गिरने तक न्यूजीलैंड ने 38 ओवर में 200 रन ही बनाए थे। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स का जादू चला। उन्होंने 74 गेंदों पर 6 चौके और 7 छक्कों की मदद से 106 रन बनाए। फिलिप्स ने आखिरी ओवर फेंकने आए शाहीन अफरीदी के एक ओवर में 25 रन भी खींचे। पाक गेंदबाज डैथ ओवर्स में बेहद खराब रहे। उन्होंने आखिरी 9 ओवर में 122 रन लुटा दिए। 

 

 

फिलिप्स इसी के साथ पाकिस्तान में नंबर 6 या निचले क्रम पर खेलकर शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने 106 रन बनाए। इससे पहले साल 2019 में शेहान जयसूर्या ने यहां 96 रन बनाए थे जबकि साल 2000 में एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने 84 रन बनाए थे। इससे पहले फिलिप्स का पिछला उच्चतम स्कोर सितंबर 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ 72 रन था।  फिलिप्स न्यूजीलैंड के मध्य क्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। वह नंबर 6 या 7 पर आकर टीम स्कोर को बढ़ाने के लिए तेजी से रन बनाते हैं। डेथ ओवरों में तेजी लाने की उनकी क्षमता न्यूजीलैंड की वनडे रणनीति में एक महत्वपूर्ण कारक रही है।

 


आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में फिलिप्स के न्यूजीलैंड के अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है। उनकी हालिया फॉर्म और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता शानदार है। पाकिस्तान के खिलाफ उनके पहले वनडे शतक ने उनके आत्मविश्वास और टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की संभावनाओं को बढ़ाया है। फिलिप्स अपने एथलेटिकिज्म और क्षेत्ररक्षण कौशल के लिए प्रसिद्ध हैं। वह अक्सर पॉइंट या कवर जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात रहते हैं। वनडे में उनका कैच प्रतिशत 48.4% है। 
फिलिप्स को उनकी शानदार फील्डिंग प्रतिभा के लिए सुपरह्यूमन जैसे टाइटल भी मिले हैं।


दोनों टीमों की प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड :
रचिन रवींद्र, विल यंग, ​​केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (सी), मैट हेनरी, बेन सियर्स, विलियम ओ'रूर्के
पाकिस्तान : फखर जमान, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), खुशदिल शाह, कामरान गुलाम, सलमान आगा, तैयब ताहिर, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News