T20 World Cup, NZ vs PAK : पाकिस्तान-न्यूजीलैंड सुपर-8 का मुकाबला बारिश के कारण रद्द, दोनों टीमों को मिले एक-एक अंक

punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 09:23 PM (IST)

कोलंबो: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ‘सुपर-8’ चरण का पहला मुकाबला आज (21 फरवरी) पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना था। लेकिन कोलंबो में हो रही बारिश के कारण यह मैच रद्द हो गया है। दोनों टीमों के एक-एक अंक दे दिए गए हैं। फैंस इस बड़े मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, क्योंकि सुपर-8 चरण की शुरुआत इसी मैच से होनी थी।

टॉस हुआ, लेकिन खेल नहीं शुरू हो सका

दोनों टीमों के कप्तानों ने तय समय पर टॉस में हिस्सा लिया। टॉस की प्रक्रिया पूरी हो गई थी और टीमें मैदान पर उतरने के लिए तैयार थीं। लेकिन लगातार हो रही तेज बारिश ने मैच की शुरुआत ही नहीं होने दी। मैदान पर पानी भर गया और आउटफील्ड काफी गीली हो गई, जिससे खेल कराना संभव नहीं था।

अंपायरों ने लिया मैच रद्द करने का फैसला

काफी देर तक इंतजार करने के बाद अंपायरों ने मैदान की स्थिति का निरीक्षण किया। मौसम में सुधार नहीं होने और खेल की कोई संभावना न दिखने पर अंपायरों ने दोनों टीमों के कप्तानों से चर्चा की। इसके बाद बिना एक भी गेंद फेंके मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया। यानी मुकाबला पूरी तरह बारिश की भेंट चढ़ गया।

दोनों टीमों को मिले एक-एक अंक

मैच रद्द होने के कारण पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों को एक-एक अंक दिया गया। सुपर-8 जैसे अहम चरण में हर अंक बेहद महत्वपूर्ण होता है, ऐसे में यह नतीजा आगे की अंक तालिका पर असर डाल सकता है।

प्लेइंग 11

न्यूज़ीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉक्की फर्ग्यूसन

पाकिस्तान: साहिबज़ादा फ़रहान, सैम आयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, सलमान मिर्ज़ा, उस्मान तारीक
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News