पाकिस्तान 5 वनडे मैचों के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगा, शेड्यूल हुआ जारी

punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2026 - 03:38 PM (IST)

इस्लामाबाद : पाकिस्तान मई 2027 में पांच मैचों की वनडे सीरीज़ के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगा। ये मैच उसी साल बाद में होने वाले आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप की तैयारी के तौर पर खेले जाएंगे। सीरीज की शुरुआत 15 मई को साउथम्प्टन में होगी, जिसके बाद मैच मैनचेस्टर (19 मई), लीड्स (21 मई), चेस्टर-ले-स्ट्रीट (23 मई) और काडिर्फ (26 मई) में खेले जाएंगे। 

50 ओवर के ये मैच विश्व कप से पहले होंगे, जिसकी मेजबानी संयुक्त रूप से दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया 4 अक्टूबर से 21 नवंबर, 2027 के बीच करेंगे। पाकिस्तान, जो अभी वेस्टइंडीज़ के दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ खेल रहा है, अगले महीने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए इंग्लैंड भी जाएगा। 

यह सीरीज 19 अगस्त से 13 सितंबर के बीच खेली जाएगी। पाकिस्तान ने आखिरी बार 2021 में वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा किया था, जिसमें मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीती थी। 

पाकिस्तान का इंग्लैंड वनडे दौरा 2027 

15 मई : पहला वनडे, साउथम्प्टन 
19 मई : दूसरा वनडे, मैनचेस्टर 
21 मई : तीसरा वनडे, लीड्स 
23 मई : चौथा वनडे, चेस्टर-ली-स्ट्रीट 
26 मई : पांचवां वनडे, काडिर्फ 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News