Paris Olympics 2024 : जेंडर टेस्ट फेल महिला मुक्केबाज मुकाबला जीती, विवाद शुरू

punjabkesari.in Thursday, Aug 01, 2024 - 10:26 PM (IST)

पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 खेलों में गुरुवार को मुक्केबाजी स्पर्धा में एक जैविक पुरुष इमान खलीफ को एक महिला खिलाड़ी के साथ मुकाबले की अनुमति देने का मामला सामने आया। ओलंपिक में एक जैविक पुरुष इमान खलीफ को पेरिस में एक महिला के रूप में लड़ने की अनुमति दी गई। मुकाबले में इमान ने कथित तौर पर इटली की महिला मुक्केबाज एंजेला कैरिनी की नाक तोड़ दी।

कैरिनी ने खलीफ से 2 जोरदार मुक्के खाने के बाद 46 सेकंड के भीतर मुकाबला छोड़ दिया। उसने कहा यह ओलंपिक मुक्केबाजी में यह असामान्य है। कैरिनी ने अपना हेलमेट फर्श पर फेंक दिया और चिल्लाई- यह अन्याय है। पेरिस ओलंपिक में हुई इस घटना को लेकर पुरी दुनिया सन्न है। हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग ने एक्स पर पोस्ट डालकर पेरिस ओलंपिक में हुई इस घटना की निंदा करते हुए इसे ‘अपमानजनक' बताया। इस लिस्ट में एलन मस्क भी शामिल हुए। 

 

 

उन्होंने कहा कि महिला मुक्केबाजी में एक जैविक पुरुष ने एक महिला को हराया। राउलिंग ने कहा कि एक युवा महिला मुक्केबाज से वह सब कुछ छीन लिया गया जिसके लिए उसने मेहनत की और प्रशिक्षण लिया था। ऐसा लिए हुआ क्योंकि आपने एक पुरुष को उसके साथ रिंग में उतरने की अनुमति दी। यह आप एक अपमान हैं, आपकी ‘सुरक्षा' एक मजाक है और पेरिस 2024 हमेशा के लिए कैरिनी के साथ किए गए क्रूर अन्याय के लिए जाना जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News