PBKS vs LSG, IPL 2026 : लखनऊ ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, राठी बाहर; देखें प्लेइंग XI
punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 07:08 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 29वां मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। लखनऊ ने टीम में एक बदलाव करते हुए राठी की जगह सिद्धार्थ को मौका दिया है। पंजाब ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यहां आकर, हम चाहते हैं कि वे हमारे लिए एक स्कोर तय करें। वे इस टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक रहे हैं, लेकिन साथ ही इससे हमें भी आजादी मिलती है कि हम अपना खेल खेल सकें। 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने के बजाय 220 रन का पीछा करना बेहतर है। राठी बाहर हैं, सिद्धार्थ टीम में आए हैं।'
PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के बाद कहा, 'मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि अब तक हमने पहले बैटिंग नहीं की है। मैंने पहले भी कहा था कि जब आप बेहतर हो रहे होते हैं, तो मुकाबला खुद से ही होता है। हमें एक बड़ी जीत हासिल करनी है। टीम वही रहेगी।'
प्लेइंग XI
पंजाब किंग्स : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
लखनऊ सुपर जायंट्स : मिशेल मार्श, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, मोहसिन खान

