1361 मैच...1283 गोल, पेले के नाम दर्ज हैं कई रिकाॅर्ड, एक का टूटना बेहद मुश्किल

punjabkesari.in Friday, Dec 30, 2022 - 03:59 AM (IST)

स्पोर्ट्स डैस्क : फुटबाॅल जगत में उस समय शोक की लहर छा गई, जब ब्राजील के महान खिलाड़ी पेले के निधन की खबर सामने आई। 82 वर्ष के पेले लंबे समय से कैंसर का शिकार थे। उन्होंने कीमोथेरेपी ट्रीटमेंट का जवाब देना भी बंद कर दिया था। पेले को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पता चला कि उन्हें रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन भी है। पेले भले ही आज दुनिया में ना रहे हों, लेकिन फुटबाॅल मैदान पर उन्होंने जो रिकाॅर्ड कायम किए हैं वो हमेशा उनकी याद दिलाते रहेंगे। पेले ने अपने करियर में कई रिकाॅर्ड बनाए हैं। वहीं उनमें से एक ऐसा है जिसका टूटना बेहद मुश्किल नजर आता है। 

इस रिकाॅर्ड का टूटना है मुश्किल

पेले के नाम सबसे ज्यादा विश्व कप खिताब जीतने का रिकाॅर्ड है। ब्राजील अभी तक 5 बार चैंपियन रह चुका है, जिसमें तो 3 बार पेले की माैजूदगी में टीम चैंपियन बनी। एक पेशेवर फुटबॉलर के रूप में पेले ने 1958, 1962, 1970 विश्व कप जीता जो अभी भी एक व्यक्तिगत फुटबॉलर के लिए एक रिकॉर्ड है। किसी भी अन्य खिलाड़ी के लिए अपने करियर के दाैरान अपनी टीम को 3 बार चैंपियन बनाना आसान नहीं होगा।
PunjabKesari
 
सबसे ज्यादा हैट्रिक लगाने वाले खिलाड़ी

इसके अलावा पेले के नाम सबसे ज्यादा हैट्रिक लगाने का रिकाॅर्ड भी दर्ज है। किसी भी फुटबाॅलर के लिए एक हैट्रिक जमाना सपना पूरा होने जैसा रहता है, लेकिन पेले ने अपने करियर में सबसे ज्यादा 92 हैट्रिक लगाई हैं। पेले के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो (60) और लियोनल मेसी (56) हैट्रिक के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।

सांतोस के लिए सर्वाधिक गोल

ब्राज़ील के सबसे बेहतरीन फुटबॉल क्लब सांतोस के माध्यम से ही पेले ने दुनियाभर में नाम चमकाने का काम किया था। पेले के अलावा भी इस क्लब से कई महान खिलाड़ी निकले हैं। लेकिन पेले सांतोस क्लब के इतिहास के सबसे शानदार खिलाड़ी हैं, क्योंकि उन्होंने इस क्लब के लिए 656 मैचों में 643 गोल दागे थे। यह सांतोष क्लब के लिए किसी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक गोल करने का रिकाॅर्ड और उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना किसी भी नए खिलाड़ी के लिए असंभव के समान है। उन्होंने 15 साल की उम्र में सांतोस के लिए खेलना शुरू किया था और 1956 से 1974 तक 656 मैच में 643 गोल दागे थे।

PunjabKesari

वर्ल्ड कप में दर्ज है ये रिकॉर्ड

इसके अलावा पेले के नाम फीफा वर्ल्ड कप सबसे कम उम्र में फाइनल मैच में हैट्रिक लगाने का रिकाॅर्ड है। उन्होंने 17 साल  244 दिन की उम्र में फीफा वर्ल्ड कप में हैट्रिक लगाई थी। इसके अलावा पेले 24 की उम्र में फीफा विश्व कप में सबसे ज्यादा 7 गोल करने वाले खिलाड़ी भी रहे। उनके नाम यह रिकाॅर्ड लंबे समय तक रहा, लेकिन 2022 में किलियन एम्बाप्पे ने 24 की उम्र में फीफा में सबसे ज्यादा 9 गोल दाग दिए। पेले ने इसको लेकर एमबाप्पे को बधाई भी दी थी। साथ ही पेले 17 साल 249 दिन की उम्र में वर्ल्ड कप फाइनल खेल चुके थे और सबसे कम उम्र में फाइनल खेलने वाले तथा उसमें गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।

PunjabKesari

सबसे ज्यादा करियर गोल करने का गिनीज रिकॉर्ड

पेले ने अपने करियर में कुल 1361 मुकाबलों में 1283 गोल दागे थे और इसी कारण उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। पेले के नाम दो साल 100 से ज्यादा गोल दागने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने 1959 में 127 और 1961 में 110 गोल दागे थे। विश्व में वह ऐसा करने वाले पहले और इकलौते खिलाड़ी हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Recommended News

Related News