पुर्तगाल ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया, पांचवीं बार खेलेंगे रोनाल्डो

punjabkesari.in Wednesday, Mar 30, 2022 - 09:14 PM (IST)

लंदन : पुर्तगाल ने दोहा के कतर में इस साल होने वाले फुटबॉल विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है यानी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पांचवीं बार टूर्नामेंट खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। पुरूष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने वाले रोनाल्डो आज तक विश्व कप नहीं जीत सके हैं और संभवत: अपने आखिरी विश्व कप में वह यह उपलब्धि हासिल करना चाहेंगे।

अब तक चार खिलाड़ी पांच बार विश्व कप खेल चुके हैं जिनमें इटली के गोलकीपर जियांलुइगी बुफोन (1998 से 2014), मैक्सिको के डिफेंडर रफेल मार्केज (2002 से 2018), जर्मनी के मिडफील्डर लोथार मथेउस (1982 से 1998) और मैक्सिको के गोलकीपर अंतोनियो कारबाजल (1950 से 1966) शामिल हैं। अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी, मैक्सिको के गोलकीपर गुइलेरमो ओकोआ और मिडफील्डर आंद्रेस गार्डाडो भी चार विश्व कप खेल चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News