टी20 विश्व कप के दावेदार मयंक यादव क्या होंगे IPL 2024 से बाहर ! कोच लैंगर ने कही यह बात

punjabkesari.in Thursday, Apr 11, 2024 - 09:13 PM (IST)

लखनऊ : लखनऊ सुपर जाइंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) कूल्हे में जकड़न के कारण अगले दो मैच नहीं खेल सकेंगे। लखनऊ का सामना शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स से होगा जिसके बाद 14 अप्रैल को कोलकाता में खेलना है। लखनऊ के कोच जस्टिन लैंगर ने उम्मीद जताई कि मयंक 19 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच तक पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि वह 19 अप्रैल तक फिट हो जाएगा। हम चाहते हैं कि वह हर मैच खेले। वह काफी मेहनत कर रहा है लेकिन कल का मैच नहीं खेल सकेगा।

 

 

T20 Cricket World Cup, Mayank Yadav, IPL 2024, Lucknow Super Giants, IPL news, टी20 क्रिकेट विश्व कप, मयंक यादव, आईपीएल 2024, लखनऊ सुपर जायंट्स, आईपीएल समाचार

 

आईपीएल में पदार्पण के साथ 150 किमी की रफ्तार से गेंद डालकर सनसनी फैलाने वाले मयंक गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविवार को 1 ओवर डालने के बाद मैदान से चले गए थे। लैंगर ने कहा कि उसके कूल्हें में जकड़न है। गुजरात के खिलाफ 1 ओवर डालने के बाद उसे महसूस हुआ। हमने एमआरआई कराया जिसमें थोड़ी सी सूजन नजर आई है। हमें उम्मीद है कि वह जल्दी ही मैदान पर लौटेगा। चोट के कारण पिछले 2 मैचों से बाहर रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान के बारे में उन्होंने कहा कि वह कल उपलब्ध हो सकता है लेकिन उन्हें कोलकाता में उतारा जा सकता है।

 

लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहला मुकाबला 20 रन से गंवाने के बाद टीम ने लगातार तीन जीत हासिल की हैं। 30 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्हें 21 रन से जीत मिली थी। इसके बाद बेंगलुरु के खिलाफ 28 रन तो गुजरात के खिलाफ 33 रनों से जीत मिली। पंजाब और बेंगलुरु के खिलाफ मयंक यादव तो बेंगलुरु के खिलाफ 5 विकेट लेकर यश ठाकुर प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News