प्रभसिमरन ने पंजाब किंग्स के लिए दूसरी बार 18 गेंदों पर लगाई फिफ्टी, जानें कौन है लिस्ट में सबसे उपर
punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 07:42 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : प्रभसिमरन सिंह ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के लिए IPL 2026 में 18 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। प्रभसिमरन का यह अर्धशतक पंजाब के लिए सबसे तेज अर्धशतकों में से एक है। इससे पहले भी प्रभसिमरन 18 गेंदों पर अर्धशतक लगा चुके हैं। प्रभसिमरन ने दिल्ली के खिलाफ अरुण जेतली स्टेडियम में 26 गेंदों पर कुल 76 रन बनाए जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल थे।
पंजाब किंग्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक केएल राहुल ने लगाया है जिन्होंने इस मैच में पंजाब के खिलाफ ही 152 रन की पारी खेली है। राहुल ने 14 गेंदों पर दिल्ली के खिलाफ मोहाली में 2018 में ऐसा किया था। इसके बाद प्रियांश आर्य का नम्बर है जिन्होंने इसी IPL सीजन में मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 16 गेंदों पर फिफ्टी बनाई थी। तीसरे नम्बर पर निकोलस पूरन हैं जिन्होंने सनराइजर्स के खिलाफ दुबई में 2020 में 17 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।
PBKS के लिए IPL में सबसे तेज फिफ्टी (गेंदों के हिसाब से)
14 - केएल राहुल बनाम डीसी, मोहाली, 2018
16 - प्रियांश आर्य बनाम एसआरएच, मुल्लांपुर, 2026
17 - निकोलस पूरन बनाम एसआरएच, दुबई, 2020
18 - प्रभसिमरन सिंह बनाम केकेआर, कोलकाता, 2024
18 - प्रभसिमरन सिंह बनाम डीसी, दिल्ली, 2026
प्रभसिमरन सिंह का IPL में रिकॉर्ड
कुल मैच - 58
इनिंग्स - 57
रन - 1592
हाइएस्ट - 103
औसत - 28.43
नेट रन रेट - 157.94
अर्धशतक - 10
शतक - एक

